अमर बेल
ये यादे भी बड़ी अजीब है
जाने के बाद ही पता नही क्यों आती है
बड़ी बेवफा है ये
हंसा हंसा कर जाने क्यों रुला जाती है
जब तक रहे साथ साथ हम
रही दूरिया हममे
पर दूर होने पर न जाने
ये आँखे तुम्हे ही क्यों ढूँढती रह जाती है
या तो हम नही समझ पाए तुमको
या तुमने हमे कभी समझना नही चाहा
क्यों हुआ ऐसा इस बात की कसक
हमारी उलझन को और बड़ा जाती है
पेढ़ समझ कर लिपट गयी तुम हमसे
भ्रमा दिया तुमने हमे अपने जिस्म की सुगंध से
और बहुत देर से समझे हम कि
लिपट कर बड़ जाए बेल कितनी ही
पर जड़े तो उसकी अपनी ही
जमीन में ही रह जाती है
जमीन में ही रह जाती है
मगर काश समझ पाती अगर तुम
कि जो बेल भूलकर जमीन को अपनी
हवा के सहारे पनप जाती है
और लिपटकर पेढ़ से
खुद से खुद को भूल जाती है
और लिपटकर पेढ़ से
खुद से खुद को भूल जाती है
सिर्फ वो बेल ही अंत में
अमर बेल कहलाती है
अमर बेल कहलाती है
लेखक : प्रवीण चन्द्र झांझी