ख़ामोशी
हमने अब अपनों के बीच भी
अकेले रहना सीख लिया है
उनकी बेवफाई पर वफ़ा का चेहरा लगाकर
अब दिल को समझाना सीख लिया है
न वो कुछ कहते है न मै कुछ कहता हूँ
पर खामोशी से बाते बनाना सीख लिया है
ये तो हद हो गयी हमारी तन्हाई की
कि वीराने में महफिल सजाना सीख लिया है
हो जाती है जब वीरान भी राहे उनके घर की
तब भी खड़े इन्तजार में उनके
गली की मद्दम रौशनी में
पेड़ो की परछाइयो से
उनके अक्स बनाना सीख लिया है
काश हम इजहारे मोहब्ब्त कर पाते
काश तुम अपनी खामोशी से बाहर आ पाते
मगर शायद तुमने सब जानकर भी
अनजान बन जाना सीख लिया है II
लेखक : प्रवीन चन्द्र झांझी
हमने अब अपनों के बीच भी
अकेले रहना सीख लिया है
उनकी बेवफाई पर वफ़ा का चेहरा लगाकर
अब दिल को समझाना सीख लिया है
न वो कुछ कहते है न मै कुछ कहता हूँ
पर खामोशी से बाते बनाना सीख लिया है
ये तो हद हो गयी हमारी तन्हाई की
कि वीराने में महफिल सजाना सीख लिया है
हो जाती है जब वीरान भी राहे उनके घर की
तब भी खड़े इन्तजार में उनके
गली की मद्दम रौशनी में
पेड़ो की परछाइयो से
उनके अक्स बनाना सीख लिया है
काश हम इजहारे मोहब्ब्त कर पाते
काश तुम अपनी खामोशी से बाहर आ पाते
मगर शायद तुमने सब जानकर भी
अनजान बन जाना सीख लिया है II
लेखक : प्रवीन चन्द्र झांझी