Monday, 4 December 2023

वक़्त

वक्त कभी कभी इतना तन्हा कर देता है की 
खुद के होने पर ही शक होने लगता है 
कभी कर देता है इतना मसरूफ कि
दुनिया की भीड़ में अपने खो जाने का डर लगने लगता है 
शायद ये ही है जिंदगी का फलसफा 
इंसान  कंही भी पहुंच जाए मगर
वक्त के सामने बौना लगता है ।

प्रवीन झांझी